फ्रांस की जेलों में क्षमता से 43 प्रतिशत अधिक कैदी, करीब 9 हज़ारो लोग जमीन पर सोने को मज़बूर

Rate this item
(0 votes)
फ्रांस की जेलों में क्षमता से 43 प्रतिशत अधिक कैदी, करीब 9 हज़ारो लोग जमीन पर सोने को मज़बूर

 फ्रांस की जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या के कारण जगह की भारी कमी हो गई है। जेलों में निर्धारित क्षमता से 43 प्रतिशत अधिक कैदी बंद हैं और लगभग 9 हजार कैदियों के लिए बिस्तर उपलब्ध नहीं हैं।

पेरिस;फ्रांस की जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या के कारण जगह की भारी कमी हो गई है। जेलों में निर्धारित क्षमता से 43 प्रतिशत अधिक कैदी बंद हैं और लगभग 9 हजार कैदियों के लिए बिस्तर उपलब्ध नहीं हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस में गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने के साथ ही जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की मौजूदगी एक गंभीर समस्या बन गई है।

फ्रांस के न्याय मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले अक्टूबर की शुरुआत में देश की जेलों में कैदियों की संख्या बढ़कर 90 हजार 937 हो गई, जबकि जेलों की कुल क्षमता केवल 63 हजार 452 कैदियों की है। इस तरह जेलों में कैदियों की संख्या निर्धारित क्षमता के मुकाबले 143.3 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, बिस्तरों की कमी के कारण लगभग 8 हजार 959 कैदी ज़मीन पर सोने को मज़बूर हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 52 प्रतिशत अधिक है।

फ्रांस की कुछ जेलों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां कैदियों की संख्या निर्धारित क्षमता से दोगुनी से भी अधिक हो चुकी है। यह संकट केवल बिस्तरों की कमी तक सीमित नहीं है, बल्कि यूरोपीय संस्थाओं और संयुक्त राष्ट्र ने भी पिछले वर्षों में फ्रांस की जेलों में अत्यधिक भीड़, अस्वास्थ्यकर वातावरण, हिंसा और कैदियों के अधिकारों के उल्लंघन पर चिंता जताई है।

दूसरी ओर, फ्रांस में हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए और पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या भी 12 हजार से अधिक हो गई है।

Read 0 times