आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद ख़ुरासानी के निधन पर इराक़ के सुन्नी उलेमा संगठन के प्रमुख शेख़ ख़ालिद अल-मला ने जताया शोक

Rate this item
(0 votes)
आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद ख़ुरासानी के निधन पर इराक़ के सुन्नी उलेमा संगठन के प्रमुख शेख़ ख़ालिद अल-मला ने जताया शोक

इराक़ के सुन्नी उलेमा संगठन के प्रमुख शेख़ ख़ालिद अल-मला ने शिया जगत के महान धर्मगुरु और मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाह अज़्मा शेख़ हुसैन वहीद ख़ुरासानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।

इराक़ के सुन्नी उलेमा संगठन के प्रमुख शेख़ ख़ालिद अल-मला ने अपने शोक संदेश में आयतुल्लाह अज़्मा वहीद ख़ुरासानी के निधन को हौज़ा-ए-इल्मिया और पूरे इस्लामी जगत के लिए एक बड़ी शैक्षणिक एवं धार्मिक क्षति बताया।

उन्होंने आयतुल्लाह अज़्मा वहीद ख़ुरासानी के उच्च शैक्षणिक और आध्यात्मिक मक़ाम का उल्लेख करते हुए फ़िक़्ह, उसूल और इस्लामी शिक्षाओं के क्षेत्र में कई दशकों तक जारी उनकी शैक्षणिक सेवाओं और वैचारिक संघर्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मरहूम ने हौज़ा-ए-इल्मिया में विद्वानों और प्रतिभाशाली छात्रों की कई पीढ़ियों का प्रशिक्षण करके इस्लामी शिक्षाओं और मक्तब-ए-अहलेबैत (अ.) के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शेख़ ख़ालिद अल-मला ने इस दुखद अवसर पर सभी मराजे-ए-इज़ाम, विशेष रूप से आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली सीस्तानी, नजफ़ अशरफ़ और क़ुम मुक़द्दस के धार्मिक शिक्षण केंद्रों, मरहूम के परिजनों, शिष्यों और श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने अल्लाह तआला से मरहूम के उच्च आध्यात्मिक दर्जे और उन पर अपनी व्यापक रहमत नाज़िल फरमाने की दुआ की।

अपने संदेश के अंत में उन्होंने कहा कि इस तरह की महान शैक्षणिक और आध्यात्मिक हस्तियों का दुनिया से विदा हो जाना पूरी उम्मत-ए-इस्लामिया के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों और श्रद्धालुओं के लिए धैर्य तथा महान ईश्वरीय प्रतिफल की भी दुआ की।

Read 11 times