आयतुल्लाहिल उज़्मा सुब्हानी ने आयतुल्लाह वहीद खुरासानी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

Rate this item
(0 votes)
आयतुल्लाहिल उज़्मा सुब्हानी ने आयतुल्लाह वहीद खुरासानी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

आयतुल्लाहिल उज़्मा जाफ़र सुब्हानी ने महान धर्मगुरु और मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी र.ह. के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आयतुल्लाहिल उज़्मा जाफ़र सुब्हानी ने महान धर्मगुरु और मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी र.ह. के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक संदेश कुछ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।

महान रब्बानी आलिम और मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी क़ुद्दिसा सिर्रुह के निधन से हर तरफ गहरे दुख और शोक की लहर दौड़ गई है।

इस महान मरजा ने अपनी पूरी जिंदगी लोगों के मार्गदर्शन और उनकी हिदायत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी तरह हौज़ा-ए-इल्मिया में शिक्षण के क्षेत्र में ऐसी विद्वान हस्तियों का प्रशिक्षण किया, जो आज ज्ञान और विद्वता के रोशन चिराग हैं।

इस दु:खद अवसर पर हम हज़रत वली-ए-अज़म इमाम ज़माना अज्जलल्लाहु तआला फरजहुश शरीफ हौज़ा-ए-इल्मिया की प्रतिष्ठित हस्तियों और तमाम श्रद्धालुओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

हम अल्लाह तआला की बारगाह में दुआ करते हैं कि वह इस महान मरजाय की पाक रूह पर अपनी रहमत और रज़ामंदी नाज़िल फरमाए तथा उनके सम्मानित परिवार, विशेष रूप से उनके विद्वान और योग्य सुपुत्रों को सब्र-ए-जमील अता करे।

मुक़द्दस अल क़ुम, 17 नवंबर 2026

आयतुल्लाह जाफ़र सुब्हानी

Read 1 times