ईरान हर परिस्थिति में लेबनान के साथ खड़ा है

Rate this item
(0 votes)
ईरान हर परिस्थिति में लेबनान के साथ खड़ा है

लेबनानी संसद में प्रतिरोध के प्रति निष्ठा गुट के सदस्य ने ज़ोर दिया कि ईरान इस्लामी गणराज्य लेबनान की भूमि की मुक्ति और उसकी संप्रभुता की प्राप्ति के लिए लेबनान के समर्थन की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।

लेबनानी संसद में प्रतिरोध के प्रति निष्ठा गुट के सदस्य "हसन फ़ज़लुल्लाह" ने कहां, इस देश की संसद के अध्यक्ष नबीह बेरी के साथ बैठक की और लेबनान की आंतरिक स्थिति तथा क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर बातचीत की।

फ़ज़लुल्लाह ने इस बैठक के बाद कहा,आज जिस चीज़ की आवश्यकता है वह राष्ट्रीय विमर्श है जो दक्षिणी लेबनान के लोगों के ऐतिहासिक प्रतिरोध को प्रतिबिंबित करे और आंतरिक तनावों को कम करे।

उन्होंने आगे कहा, ईरान आज क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर लेबनान की भूमि की मुक्ति और उसकी संप्रभुता की प्राप्ति के लिए लेबनान के समर्थन की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।

इसी संबंध में लेबनानी संसद में प्रतिरोध के प्रति निष्ठा" गुट से संबद्ध प्रतिनिधि अली अल-मक़दाद" ने ज़ोर दिया,ईरान इस्लामी गणराज्य ने लेबनान के समर्थन और इज़राइली परियोजना का मुक़ाबला करने में बुनियादी भूमिका निभाई है।

यदि ईरान का समर्थन न होता तो लेबनान और क्षेत्र की परिस्थितियाँ भिन्न होतीं और व्यापक क्षेत्र इज़राइली और अमेरिकी प्रभुत्व के अधीन हो जाते। प्रतिरोध का अस्तित्व क़ब्ज़े और प्रभुत्व की परियोजनाओं का मुक़ाबला करने में बुनियादी कारक है।

Read 3 times