मतभेद को दूसरों की बेइज्ज़ती और चरित्रहनन का माध्यम नहीं बनना चाहिए

Rate this item
(0 votes)
मतभेद को दूसरों की बेइज्ज़ती और चरित्रहनन का माध्यम नहीं बनना चाहिए

 हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन हबीबुल्लाह शाबानी ने दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने और सामाजिक संबंधों में व्यक्तियों की प्रतिष्ठा का ध्यान रखने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मतभेद के आधार पर किसी की बेइज्जती, अपमान या उस पर आरोप नहीं लगाने चाहिए। सभ्य व्यक्ति वह है जो दूसरों के सम्मान और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने से परहेज़ करे।

 हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन हबीबुल्लाह शाबानी ने हज़रत उम्मुल बनीन (स.ल.) की वफ़ात के अवसर पर आयोजित मजलिस-ए-अज़ा को संबोधित करते हुए इस्लामी संस्कृति में शिष्टाचार और नैतिकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि शिष्टाचार केवल अच्छी बातचीत और बाहरी तौर-तरीकों का पालन करने का नाम नहीं है, बल्कि इंसान को बंदगी, जीवन और दूसरों के साथ व्यवहार के आदाब सीखने तथा उन्हें अपने आचरण में व्यावहारिक रूप से अपनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने प्रशिक्षण और ईश्वरीय शिष्टाचार के संबंध में पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद (स.ल..) की दुआ का उल्लेख करते हुए कहा कि इंसान जीवन के सफ़र में या तो अपने चुनाव और इच्छाशक्ति से सभ्य बनता है या फिर जीवन की घटनाएं और कठिनाइयां उसे इस रास्ते पर ले आती हैं। इसलिए हमें चाहिए कि हम समझदारी और दृढ़ संकल्प के साथ शिष्टाचार और बंदगी के आदाब को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाएं।

हमदान प्रांत में प्रतिनिधि-ए-वली-ए-फ़क़ीह ने दुनिया की वास्तविकता और ईश्वरीय व्यक्तियों की दृष्टि में उसकी तुच्छता का उल्लेख करते हुए कहा कि इंसान-ए-कामिल के स्थान और वास्तविकता के सामने दुनिया तथा उसकी दौलत और संपत्ति की कोई हैसियत नहीं है।

अमीरुल मोमिनीन इमाम अली (अ.स.) को दुनिया के साधन और अवसर उपलब्ध होने के बावजूद आपने अपनी ज़िंदगी मेहनत, खेती-बाड़ी और संघर्ष में गुज़ारी तथा दुनिया से दिल नहीं लगाया।

उन्होंने दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने को शिष्टाचार की सबसे महत्वपूर्ण निशानियों में से एक बताते हुए कहा कि सभ्य व्यक्ति वह है जो जिस चीज़ को अपने लिए पसंद नहीं करता, उसे दूसरों के लिए भी उचित नहीं समझता। हमें किसी का मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए, न किसी को अपमानित करना चाहिए और न ही उसकी प्रतिष्ठा तथा सम्मान को ठेस पहुंचानी चाहिए।

Read 0 times