भारत, भीषण गर्मी से कुछ राहत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Rate this item
(0 votes)
भारत, भीषण गर्मी से कुछ राहत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारत में कई सप्ताह से जारी भीषण गर्मी अब तक दो हज़ार से अधिक लोगों की जान ले चुकी है।

एक अंतर्राष्ट्रीय डिज़ाएस्टर डेटा EM-DAT के अनुसार जारी वर्ष गर्मी से होने वाली मौतों की संख्या भारत के इतिहास में दूसरी जबकि इतिहास में पांचवें नंबर पर सबसे अधिक है। EM-DAT का कहना है कि वर्ष 1998 में बहुत अधिक तापमान से देश के इतिहास में सबसे अधिक 2541 लोग मारे गये थे। देश के दक्षिणी राज्यों विशेषकर आंध्रा प्रदेश और तेलंगाना में सबसे अधिक 1979 मौते हुई हैं। इसी प्रकार पूर्वी प्रांत ओडिशा में 17 जबकि देश के दूसरे भागों में नौ लोग मारे गये हैं। आंध्रा प्रदेश और तेलंगाना में सरकारों ने भीषण गर्मी से बचने के लिए जनचेतना का कार्यक्रम आरंभ कर रखा है।

तेलंगाना आपदा प्रबंधन की प्रमुख बी आर मीना ने बताया कि पंफ़्लेट और स्थानीय मीडिया द्वारा जनता को बाहर निकलने से रोकते हुए अधिक से अधिक पानी पीने को कहा जा रहा है। मीना ने एएफ़पी को बताया कि तेलंगाना में 489 लोगों की मौत हो चुकी है। इन दिनों गर्मी में कुछ कमी है किन्तु हम सड़कों पर जाकर लोगों को सुरक्षित रहने का तरीक़ा बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार से अब तक गर्मी के कारण कोई भी मौत दर्ज नहीं की गयी है। पड़ोसी राज्य आंध्रा प्रदेश के जहां 1490 लोगों की मौत हुए, आपदा प्रबंधन की प्रमुख पी तुलसी रानी ने बताया कि उन्होंने भी एक जनचेतना अभियान आरंभ किया है।

उनका कहना था कि पिछले दिनों में मृतकों की संख्या में कमी दर्ज की गयी है। शनिवार को देश भर में अधिक से अधिक तापमान 45 डिग्री सेन्टी ग्रेट तक दर्ज किया गया और नई दिल्ली में मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने सचेत किया है कि अगले सप्ताह भी कुछ राज्यों में तापमान अधिक रहेगा।  

 

Read 1159 times