आईये फ़ारसी सीखें १५

Rate this item
(0 votes)

हम आपको ईरान के विश्वविद्यालयों के संबन्ध में बताएंगे। ईरान मध्यपूर्व के महत्त्वपूर्ण शिक्षा केन्द्रों में से है। ईरान के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में छात्र पीएचडी स्तर तक विभिन्न विषयों में शिक्षा प्राप्त करते हैं। ईरानी बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ, अपने शोध परिणामों और इसी प्रकार वैज्ञानिक पुस्तकों और आलेखों को दूसरे देशों के ज्ञान-विज्ञान संबंधी संगठनों के समक्ष प्रस्तुत करते रहते हैं। आरंभ में इस कार्यक्रम में प्रयोग होने वाले शब्दों को सुनते हैं। तुम जानते हो या

 

 

तुम्हें पता है تو می دانی

 

शिक्षा تحصیل

 

मैंने चुना या मैंने चयन किया من انتخاب کردم

 

के लिए برای

 

साहित्य ادبیات

 

आपको रुचि है या आप रुचि रखते हैं تو علاقه داری

 

शायद شاید

 

अलबत्ता البته

 

कारण या की वजह دلیل

 

दूसरा या अन्य دیگر

 

किन्तु اما

विश्वविद्यालय  دانشگاه

बहुत से विश्वविद्यालय دانشگاهها

की दृष्टि से या के अनुसार  از نظر

 वैज्ञानिक या शैक्षिक علمی

स्तर سطح

अच्छा स्तर سطح خوب

वे हैं आप सही कहते हैं آنها هستند تو درست می گویی

शिक्षा تحصیل

शिक्षित تحصیل کرده

शिक्षित लोग تحصیل کرده ها

केन्द्र مرکز

बहुत से केन्द्र مراکز

शोध تحقیقاتی

संसार या विश्व دنیا

वे काम करते हैं آنها کار می کنند

चिकित्सक پزشک

बहुत से चिकित्सक پزشکان

कार्य या काम کار

मैं देखता हूं من می بینم

बहुत से देश کشورها

ईर्द गिर्द या चारों ओर اطراف

उपचार مداوا

वे आते हैं آنها می آیند

समस्त या सभी همه

सरकारी دولتی

निजी غیر دولتی

आज़ाद सरकारी इस्लामी विश्वविद्यालयدانشگاه آزاد اسلامی

पयामे नूर विश्वविद्यालय دانشگاه پیام نور

पाया जाता है या मौजूद है وجود دارد

बड़ा या महान بزرگ

बहुत बड़ा بزرگترین

मध्यपूर्व خاورمیانه

उदाहरण स्वरुप "مثلا

पत्राचार مکاتبه ای

छात्र دانشجو

बहुत से छात्र دانشجویان

बृहस्तपतिवार या गुरुवार پنج شنبه

शुक्रवार جمعه

कक्षा کلاس

बहुत सी कक्षाएं کلاس ها

वे भाग लेते हैं آنها شرکت می کنند

वे भाग ले सकते हैं آنها می توانند شرکت کنند

बहुत अच्छा عالی

कर्मचारी کارمندان

जारी या चालू ادامه

वे जारी रखते हैं آنها ادامه می دهند

मुहम्मद: क्या तुम जानते हो कि अपनी शिक्षा के लिए मैंने ईरान का चयन क्यों किया?       محمد : می دانی چرا من ایران را برای تحصیل انتخاب کردم؟

रामीन: शायद फ़ारसी साहित्य में तुम्हें अधिक रूचि है।  

رامین: شاید به ادبیات فارسی خیل علاقه داری

मुहम्मद: हां, लेकिन इसके दूसरे कारण भी हैं, क्योंकि शिक्षा की दृष्टि से ईरान के विश्वविद्यालयों का स्तर बहुत अच्छा है।

 محمد: بله . البته . اما دلیل دیگری هم دارد . چون دانشگاههای ایران از نظر علمی در سطح خوبی هستند

रामीन: सही कहते हो। ईरानी विश्वविद्यालयों में शिक्षा पूरी करने वाले छात्र, विश्व के महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और शोधकेनद्रों में कार्य करते हैं।

 رامین : درست می گویی. تحصیل کرده های ایرانی در مراکز مهم علمی و تحقیقاتی دنیا کار می کنند

मुहम्मद : ईरानी चिकित्सकों का काम भी बहुत अच्छा है। मैं यह देखता हूं कि पड़ोसी देशों के लोग ईरान में उपचार के लिए आते हैं।

 محمد: کار پزشکان ایرانی هم بسیار خوب است. من می بینم که از کشورهای اطراف برای مداوا به ایران می آیند

रामीन: इन चिकित्सकों ने ईरान के बड़े विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त की हैं।

  رامین: این پزشکان در دانشگاههای بزرگ ایران تحصیل کرده اند

मुहम्मद: ईरान के क्या समस्त विश्वविद्यालय सरकारी हैं?  

 محمد: همه دانشگاههای ایران دولتی هستند؟

रामीन: नहीं ऐसा नहीं है।उदाहरण स्वरुप आज़ाद इस्लामी विश्वविद्यालय ग़ैर सरकारी है। यह विश्वविद्यालय मध्यपूर्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है।

رامین : نه. مثلا" دانشگاه آزاد اسلامی غیر دولتی است. این دانشگاه ، بزرگترین دانشگاه خاورمیانه است

 

मुहम्मद: क्या ईरान में पत्राचार विश्वविद्यालय भी हैं? 

 

 محمد: دانشگاه مکاتبه ای هم در ایران وجود دارد؟

 

रामीन: हां, पयामे नूर विश्वविद्यालय एक पत्राचार विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की क्लासों में छात्र बृहस्तपतिवार और शुक्रवार को उपस्थित हो सकते हैं।

 

 رامین : بله. البته. دانشگاه پیام نور یک دانشگاه مکاتبه ای است. دانشجویان می توانند پنج شنبه و جمعه در کلاس های این دانشگاه شرکت کنند

 

मुहम्मद: बहुत अच्छा है, फिर तो काम करने वाले भी अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं!                                  

 

 محمد: عالی است. پس کارمندان هم می توانند به تحصیلات خود ادامه دهند.

 

 

जैसा की हमने मुहम्मद और रामीन की बातों से निष्कर्ष निकाला कि ईरान में विभिन्न विश्वविद्यालय हैं। सरकारी विश्वविद्यालय में स्वीकार हुए छात्र, इन शिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करते हैं और कुछ छात्र निजी विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं। ईरान के अधिकांश नगरों में आज़ादे इस्लामी विश्वविद्यालय के संकाय हैं। वर्तमान समय में इस विश्वविद्यालय में दस लाख से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त करने में व्यस्त हैं। हमने यह भी जाना कि पयामे नूर विश्वविद्यालय, पत्राचार विश्वविद्यालय है और यह विश्वविद्यालय उन लोगों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए अवसर उपलब्ध कराता है जिनके पास विश्वविद्यालय की कक्षाओं में उपस्थित होने का समय नहीं होता। प्रत्येक दशा में ईरान में समस्त लोगों के लिए शिक्षा प्राप्त करने की संभावना पायी जाती है। मित्रो यदि आप भी ईरान के विश्वविद्यालयों में पढ़ने में रूचि रखते हैं तो आप संबंधित केन्द्रों से आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

Read 2330 times