हरमे इब्राहीमी में नमाज़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Rate this item
(0 votes)
हरमे इब्राहीमी में नमाज़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

ज़ायोनी शासन के अधिकारियों ने अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के अलख़लील नगर मेें स्थित ईश्वरीय पैग़म्बर हज़रत इब्राहीम के जन्म स्थल में मुसलमानों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार फ़सह नामक यहूदियों के पर्व के बहाने से इस्राईली अधिकारियों ने घोषणा की है कि सोमवार और मंगलवार को हरमे इब्राहीमी में फ़िलिस्तीनी मुसलमानों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ज़ायोनियों ने इसी प्रकार अलख़लील नगर में कई सड़कों को भी दो दिन के लिए बंद कर दिया है और घोषणा कर दी है कि फ़िलिस्तीनियों को सोमवार और मंगलवार को इन सड़कों पर आवाजाही की अनुमति नहीं होगी लेकिन यहूदी काॅलोनियों में रहने वाले इन सड़कों पर स्वतंत्रता के साथ आ-जा सकते हैं।

ज्ञात रहे कि ज़ायोनी सैनिक हमेशा, यहूदियों की छुट्टी के अवसर पर अलख़लील नगर में हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के जन्म स्थल को मुसलमानों के लिए बंद कर देते हैं। ज़ायोनी शासन इसी प्रकार इस बहाने से कि अज़ान की आवाज़ यहूदियों के लिए कष्टदायक है, कई बार हरमे इब्राहीमी से अज़ान के प्रसारण पर रोक लगा चुका है। इस्राईल का प्रयास है कि संसद में एक एेसा प्रस्ताव पारित हो जाए जिसके अंतर्गत फ़िलिस्तीनियों के पवित्र स्थलों से अज़ान के प्रसारण को रोक दिया जाए।

Read 1098 times