नई दिल्ली पुस्तक मेले में ईरानी बुक स्टाल्स पर भारतीयों की भीड़

Rate this item
(0 votes)
नई दिल्ली पुस्तक मेले में ईरानी बुक स्टाल्स पर भारतीयों की भीड़

भारत की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान पर चल रहे अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में ईरानी प्रकाशकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इस अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में ईरानी प्रकाशकों ने 1200 पुस्तकें पेश कीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरानी प्रकाशकों के तीन बुक स्टाल है जिन पर क्लासिकल साहित्य, कला, उपन्यास, धार्मिक, बाल्य, इस्लामी और ईरानी जैसे अनेक विषयों पर पुस्तकें पेश की गयी थीं।

ईरानी प्रकाशकों ने इसी पवित्र प्रतिरक्षा, समकालीन शायरों के दीवान तथा ईरानी व इस्लामी संस्कृति व सभ्यता की पहचान के लिए उर्दू, अंग्रेज़ी और फ़ारसी भाषा की पुस्तकें किताब मेले में पेश कीं।

इस अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में दुनिया के चालीस देशों के प्रकाशक भाग ले रहे हैं। इस पुस्तक मेले का मुख्य विषय, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन है और इस पुस्तक मेले में इस विषय पर 500 से अधिक किताबें पेश की गयी हैं।

 

Read 1224 times