इंडोनेशिया सूनामी, 400 से अधिक हताहत, ईरान ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ

Rate this item
(0 votes)
इंडोनेशिया सूनामी, 400 से अधिक हताहत, ईरान ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप और पालू शहर में भीषण भूकंप और सूनामी के परिणाम में होने वाले जानी व माली नुक़सान पर ईरान ने खेद प्रकट करते हुए इंडोनेशिया की मदद करने के लिए अपनी तत्परता की घोषणा की है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने इंडोनेशिया में आने वाले भूकंप में होने वाली तबाही पर खेद प्रकट करते हुए दुर्घटना के शिकार लोगों के परिजनों और सरकार से सहृदयता व्यक्त करते हुए इस देश की सहायता के लिए तेहरान की तत्परता की घोषणा की है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने कहा कि इंडोनेशिया की मुसिबत की इस घड़ी में ईरान इस देश के साथ खड़ा है।

ज्ञात रहे कि इंडोनेशिया के सोलावीसी द्वीप और पालो शहर में भीषण भूकंप और सूनामी के परिणाम में 400 से अधिक लोग हताहत हो चुके हैं।

इस बारे में इंडोनेशिया के अधिकारियों ने पुष्टि की है। हालांकि अभी अस्पतालों में सैकड़ों की संख्या में घायलों इलाज चल रहा है। ऐेसे में मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। शुक्रवार की शाम को इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में भूकंप और सुनामी आई थी।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने अभी तक 384 लोगों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि की है। ये सभी मौतें सुनामी से प्रभावित शहर पालू में हुई हैं।  विभाग ने चेतावनी दी है कि अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

खबर है आपदा प्रभावित शहर के करीब 350000 लोगों के घर ढह गए हैं या छतिग्रस्त हो गए हैं। भूकंप के बाद अगले दिन भी शहर में करीब 5 फिट ऊंची सुनामी की लहरें आईं। घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई तब बहुत से लोग बीच पर मनाए जाने वाले एक वार्षिक उत्सव की तैयारी कर रहे थे।

घायलों की तादाद इतनी अधिक है कि सभी अस्पताल बुरी तरह से भर चुके हैं। बहुत से मरीजों को खुले आसमान के नीचे लेटाकर सड़कों पर ही इलाज किया जा रहा है। जबकि मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

 

Read 979 times