एशिया और प्रशांत क्षेत्र में ईरानी लड़कियां आइस हॉकी में चैंपियन

Rate this item
(0 votes)
एशिया और प्रशांत क्षेत्र में ईरानी लड़कियां आइस हॉकी में चैंपियन

ईरान की महिला खिलाड़ियों की हॉकी की टीम बर्फ पर खेले जाने वाले हॉकी के खेल में चैंपियन बन गयी है।

ईरानी महिलाओं की आइस हॉकी की टीम ने शनिवार को एशिया और प्रशांत क्षेत्र में होने वाली प्रतिस्पर्धा में शून्य के मुकाबले चार गोल से फिलिप्पीन की टीम को हरा दिया।

इस प्रतिस्पर्धा में ईरानी लड़कियों ने संयुक्त अरब इमारात, क़िरक़िज़िस्तान, भारत और फिलिप्पीन को हरा दिया और एशिया और प्रशांत क्षेत्र में अपनी दूसरी उपस्थिति में आइस हॉकी के खेल में चैंपियन का ख़िताब जीत लिया।

यह प्रतिस्पर्धा क़िरक़िज़िस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित हुई

ईरानी महिलाओं की आइस हॉकी की टीम ने पिछले साल पहली बार एशिया और प्रशांत क्षेत्र में होने वाले खेल में उप विजेता का ख़िताब जीता था।

Read 28 times