सीरिया के हलब पर इस्राईल के बर्बर हमले, कई शहीद

Rate this item
(0 votes)
सीरिया के हलब पर इस्राईल के बर्बर हमले, कई शहीद

अवैध राष्ट्र इस्राईल के लड़ाकू विमानों ने सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए एक बार फिर सीरिया पर हवाई हमले किये।

ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने सीरिया के हलब प्रांत के उत्तर पश्चिम में स्थित हयान शहर को निशाना बनाया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले के बाद सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय हो गई है और दुश्मन के हमलों को नष्ट किया इन हमलों में हयान शहर के पास एक तांबा स्मेल्टर को निशाना बनाया गया है।

सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस हमले के परिणामस्वरूप कई लोग शहीद हो गए और काफी नुकसान हुआ है।

Read 434 times