नहजुल बलाग़ा;न्यायपूर्ण हुकूमत और सामाजिक व्यवस्था के लिए एक शाश्वत मार्गदर्शक

Rate this item
(0 votes)
नहजुल बलाग़ा;न्यायपूर्ण हुकूमत और सामाजिक व्यवस्था के लिए एक शाश्वत मार्गदर्शक

हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन सैय्यद सईद हुसैनी ने कहा कि नहजुल बलाग़ा केवल एक धार्मिक किताब नहीं बल्कि यह न्यायपूर्ण शासन और सामाजिक इंसाफ के लिए एक स्थायी दस्तावेज़ है उन्होंने धार्मिक प्रतीकों के प्रचार-प्रसार और न्याय-आधारित शासन के लिए नहजुल बलाग़ा की ओर लौटने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

काशान में वली ए फकीह के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम वाल मुस्लिमीन हुसैनी ने काशान के मेयर से मुलाकात में शहरे काशान में चल रहे सांस्कृतिक, सेवा, निर्माण और बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के पूरा होने पर उनकी सराहना करते हुए कहा,नहजुल बलाग़ा में हज़रत अली अलैहिस्सलाम की इमाम हसन अलैहिस्सलाम को वित्तीय वसीयत मौजूद है।

जिसमें फरमाया,बेटा! मैं यह संपत्ति तुम्हें सौंपता हूं लेकिन शर्त यह है कि मूल पूंजी सुरक्षित रखना, उसे खर्च न करना बल्कि उसे किसी गतिविधि में लगाना और उसके लाभ का उपयोग करना।

काशान के इमाम जुमाआ ने अज़ान को एक महान धार्मिक प्रतीक बताते हुए कहा,शहर के विभिन्न चौकों में अज़ान और इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की विशेष दुआ की आवाज़ प्रसारित की जाए ताकि अल्लाह, इमाम जमाना (अ.स.) और अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम के साथ आध्यात्मिक संबंध को गहरा किया जा सके।

उन्होंने आगे कहा,शहर के सभी पार्कों में मस्जिदें बनाई जाएं ताकि अगर कोई पर्यटक दोपहर तीन बजे भी शहर में प्रवेश करे तो वह समय पर नमाज़ अदा कर सके।

हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन सैय्यद सईद हुसैनी ने कहा,देश की शासन प्रणाली में नहजुल बलाग़ा से अधिक से अधिक लाभ उठाया जाना चाहिए।

 

Read 3 times