पाकिस्तान से वार्ता जारी रहेगीः भारत

Rate this item
(0 votes)

पाकिस्तान से वार्ता जारी रहेगीः भारत

भारत ने पाकिस्तान के साथ वार्ता जारी रखने के संकेत दिए हैं।

भारत की विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज ने पाकिस्तान के साथ वार्ता जारी रखे जाने की ओर संकेत करते हुए नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच सभी क्षेत्रों में संबंध विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय विदेश मंत्री ने कहा है कि उनके देश की सरकार, क्षेत्र में शांति और सकारात्मक परिवर्तन के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ वार्ता प्रक्रिया जारी रखेगी।

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि उनके देश की नई सरकार, विकास, प्रगति और राष्ट्रीय हितों के आधार पर क्षेत्रीय देशों के संबंध में रुख़ बदलने का इरादा रखती है। ज्ञात रहे कि सुष्मा स्वराज ने हाल ही में बांग्लादेश का दौरा किया था जिसे काफ़ी सफल बताया जा रहा है।

Read 1069 times