अपनी मातृभूमि की रक्षा और लोगों के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे

Rate this item
(0 votes)
अपनी मातृभूमि की रक्षा और लोगों के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने हॉर्मोज़गान प्रांत के बंदर खमीर में तीन नागरिकों की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों का खून व्यर्थ नहीं जाएगा और ईरान अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा से कभी पीछे नहीं हटेगा।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि बंदर खमीर के एक पुल से गुजरते समय तीन ग्रामीण मारे गए, जो पूरी तरह निर्दोष थे और उनके खून का हिसाब लिया जाएगा।

उन्होंने कहा,ईरान हमारा वतन है उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक। हम अपनी मातृभूमि के एक-एक इंच की रक्षा अपनी आखिरी सांस तक करेंगे।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हालिया अमेरिकी हमलों में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, हॉर्मोज़गान प्रांत में रात और शुक्रवार सुबह हुए अमेरिकी हमलों में कम से कम 8 नागरिकों की मौत और 19 लोग घायल हुए। इन हमलों में 6 पुलों सहित परिवहन संबंधी अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि बंदर अब्बास–लार राजमार्ग पर एक पुल को निशाना बनाए जाने के बाद एक वाहन नीचे गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत और 9 लोग घायल हो गए।

Read 12 times