शहीद रहबर का चेहलुम तेहरान, क़ुम और मशहद में आयोजित होगा

Rate this item
(0 votes)
शहीद रहबर का चेहलुम तेहरान, क़ुम और मशहद में आयोजित होगा

सर्वोच्च इस्लामी नेता आयतुल्लाह सय्यद मुजतबा हुसैनी ख़ामेनेई की ओर से शहीद रहबर आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली हुसैनी ख़ामेनेई और उनके परिवार की याद में चालीसवें के अवसर पर तेहरान, क़ुम और मशहद-ए-मुक़द्दस में विशेष शोक सभाएं आयोजित की जाएंगी।

सर्वोच्च इस्लामी नेता के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, शहीद रहबर के ऐतिहासिक अंतिम संस्कार और दफ़न के चालीसवें दिन उनकी याद में ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

घोषणा के अनुसार, तेहरान में मंगलवार 17 अगस्त को शाम 5 बजे से 7 बजे तक मुसल्ला-ए-इमाम ख़ुमैनी में शोक सभा आयोजित होगी।

क़ुम में बुधवार 18 अगस्त को नमाज़े मग़रिब और ईशा के बाद हज़रत फ़ातिमा मासूमा सलामुल्लाह अलैहा के हरम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसी तरह मशहद-ए-मुक़द्दस में गुरुवार 19 अगस्त को इमाम हसन अस्करी अलैहिस्सलाम की शहादत की रात के अवसर पर नमाज़े मग़रिब और ईशा के बाद हरम-ए-मुतहर इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम में चालीसवें की शोक सभा आयोजित की जाएगी।

सर्वोच्च इस्लामी नेता के कार्यालय ने ईरान की जनता से इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। बयान में कहा गया है कि शहीद रहबर के चालीसवें की सभाओं में सर्वोच्च इस्लामी नेता से श्रद्धा रखने वाले लोगों की व्यापक भागीदारी, सर्वोच्च इस्लामी नेता के साथ अपने संकल्प को दोहराने और शहीद रहबर के मार्ग को जारी रखने के दृढ़ संकल्प का प्रतीक होगी।

Read 3 times