अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका का ख़ौफ़नाक ड्रोन हमला, 3 हताहत

Rate this item
(0 votes)
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका का ख़ौफ़नाक ड्रोन हमला, 3 हताहत

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के ख़ौफ़नाक ड्रोन हमले में कम से कम 3 आम नागरिक हताहत हुए। इस हमले में दो अफ़ग़ान नागरिक घायल भी हुए। शुक्रवार को यह हमला युद्ध ग्रस्त अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत लोगर में हुआ। रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ान अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरु कर दी है।

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की अगुवाई में विदेशी सैनिको के हमले में आम नागरिकों की हत्या काबुल वाशिंग्टन के बीच विवाद का मुख्य विषय है।

अमरीका यमन, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और सोमालिया सहित अनेक मुसलमान देशों में ड्रोन हमलों से टार्गेटेड हत्या करता है। वाशिंग्टन का दावा है कि ड्रोन हमलों में आतंकवादियों को निशाना बनाया जाता है जबकि स्थानीय अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिछले कुछ साल में इन हमलों में मुख्य रूप से आम नागरिक निशाना बन रहे हैं।

अफ़ग़ान जनता व सरकार अनेक अवसर पर आम नागरिकों की हत्या पर आक्रोश जता चुके हैं किन्तु इसके बावजूद अमरीका अपने ड्रोन हमले जारी रखे है।

संयुक्त राष्ट्र संघ और अनेक मानवाधिकार संगठनों ने पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में ख़ास तौर पर ड्रोन हमलों के कारण अमरीका को दुनिया में सबसे ज़्यादा टार्गेटेड किलिंग करने वाले देश बताया है। अमरीका और उसके घटकों ने 2001 में आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमरीका के कथित युद्ध के तहत अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया। इस हमले में तालेबान तो सत्ता से हटा दिए गए मगर पूरे अफ़ग़ानिस्तान में हज़ारों की संख्या में विदेशी सेना की उपस्थिति के बावजूद इस देश में असुरक्षा फैली हुयी है।   

 

 

 

Read 1212 times