आयतुल्लाहिल अज़्मा सीस्तानी ने आयतुल्लाहिल अज़्मा शुबैरी ज़ंजानी के निधन पर शोक संदेश जारी किया।
, हज़रत आयतुल्लाहिल अज़्मा सीस्तानी के शोक संदेश का पाठ इस प्रकार है:
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलैहे राजेऊन
अहले बैत-ए-इस्मत व तहारत (अ) के फ़क़ीह और महान मरजा-ए-तक़लीद, आयतुल्लाह हाज सय्यद मूसा शुबैरी ज़ंजानी (र) का निधन अत्यंत दुखद घटना और बहुत बड़ी क्षति है।
उस महान विद्वान ने अपने पूरे समृद्ध जीवन को शोध और शिक्षा के मार्ग में समर्पित किया। वे महान विद्वानों में से थे और क़ुम के पवित्र हौज़ा-ए-इल्मिया के प्रमुख स्तंभों में शामिल थे। वे उन प्रमुख विद्वानों में भी थे, जिन्हें महान आध्यात्मिक विद्वान की विशेष पहचान प्राप्त थी।
उनकी बहुमूल्य शैक्षिक और विद्वतापूर्ण रचनाएं तथा अन्य धार्मिक सेवाएं एक मूल्यवान विरासत हैं। इसी प्रकार उनका व्यावहारिक आचरण और जीवन-शैली हमेशा धर्म के विद्वानों और ज्ञान के साधकों के लिए एक स्थायी आदर्श बनी रहेगी।
अल्लाह उनके पवित्र दर्जे को ऊंचा करे और उन्हें उनके पवित्र पूर्वजों के साथ स्थान प्रदान करे।
मैं अत्यंत दुख और शोक के साथ इस महान क्षति पर हज़रत वली-ए-अस्र (अरवाहुना फ़िदाह), हौज़ा-ए-इल्मिया, उनके सम्मानित परिजनों, विशेष रूप से उनके आदरणीय और सम्मानित पुत्रों तथा सभी मोमिनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और अल्लाह तआला से सभी के लिए धैर्य और भरपूर सवाब की दुआ करता हूं।
ला हौला वला क़ुव्वता इल्ला बिल्लाहिल अलीय्यिल अज़ीम।
अली हुसैनी सीस्तानी
9 रबीउस्सानी 1448 हिजरी, 21 सितम्बर 2026 ई














