अमेरिका यमन पर हमले में सऊदी अरब की मदद कर रहा है

Rate this item
(0 votes)
अमेरिका यमन पर हमले में सऊदी अरब की मदद कर रहा है

एक अमेरिकी अधिकारी ने एक इंटरव्यू में यमन के खिलाफ सऊदी अरब की सैन्य कार्रवाई में अमेरिका द्वारा दी जा रही सहायता का खुलासा किया है।

 एक अमेरिकी अधिकारी ने अल-जज़ीरा को बताया कि अमेरिका अंसारुल्लाह के हमलों का मुकाबला करने के लिए सऊदी अरब की मदद कर रहा है। इसमें सैन्य योजना, खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान और ईंधन की आपूर्ति सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि सऊदी अरब अपनी हवाई सीमा की रक्षा करने और अंसारुल्लाह के विरोधी बलों का समर्थन करने के लिए अमेरिका की ईंधन आपूर्ति क्षमता का इस्तेमाल करता है। लगभग 200 अमेरिकी सलाहकार सऊदी अरब के योजना और कमांड केंद्रों में सलाह दे रहे हैं। ये अमेरिकी सलाहकार सऊदी बलों को लक्ष्यों की पहचान और चयन के लिए प्रभावी सैन्य कार्रवाई में सहायता प्रदान करते हैं।

उक्त अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि अमेरिका यमन में किसी विशेष लक्ष्य का स्वयं पीछा नहीं कर रहा है।

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी कुछ घंटे पहले एक रिपोर्ट में बताया कि सऊदी अरब समर्थित भाड़े के लड़ाकों और रियाद की सेनाओं ने यमनी सेना और लड़ाकों के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है।

मौजूदा और पूर्व अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, 200 से अधिक अमेरिकी खुफिया और सैन्य विश्लेषक सऊदी अरब में मौजूद हैं और वे यमनी लड़ाकों के खिलाफ अभियान में सऊदी अरब को सहायता प्रदान कर रहा हैं।

एक मौजूदा और एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि 200 से अधिक अमेरिकी खुफिया एवं सैन्य विश्लेषक सऊदी अरब के कमांड केंद्रों में सऊदी सरकार की सहायता कर रहे हैं। वे यमन में लक्ष्यों के विश्लेषण और उनके चयन में भी मदद कर रहा हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने आगे बताया कि जानकार सूत्रों के अनुसार, अमेरिका सऊदी युद्धक विमानों के लिए हवाई ईंधन की आपूर्ति भी कर रहा है, जो यमन के खिलाफ हवाई गश्त करते हैं।

Read 3 times