डॉक्यूमेंट्री में हिंदुस्तान की मुमताज़ इल्मी व दीनी शख़्सियात की ज़िंदगी, ख़िदमात और फ़िक्री जद्दोजहद को उजागर किया जाएगा। प्रोग्राम का मक़सद हिंदुस्तान की इल्मी व दीनी तारीख़ से वाबस्ता अहम शख़्सियात की ख़िदमात को नई नस्ल और दुनिया भर के नाज़िरीन तक पहुँचाना है।
हिंदुस्तानी उलमा-ए-किराम और दानिशवरों की इल्मी, फ़िक्री और समाजी ख़िदमात पर मुश्तमिल ख़ुसूसी डॉक्यूमेंट्री, जो अब तक इंटरनेशनल नूर माइक्रोफ़िल्म सेंटर, दिल्ली की जानिब से हर हफ़्ते दानिश नूर यूट्यूब चैनल पर नश्र होती रही हैं, अब यह डॉक्यूमेंट्री जदीद टेक्नोलॉजी के साथ विन चैनल से हर हफ़्ते नश्र की जाएगी।
यह सिलसिला 10 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। डॉक्यूमेंट्री में हिंदुस्तान की मुमताज़ इल्मी व दीनी शख़्सियात की ज़िंदगी, ख़िदमात और फ़िक्री जद्दोजहद को उजागर किया जाएगा। प्रोग्राम का मक़सद हिंदुस्तान की इल्मी व दीनी तारीख़ से वाबस्ता अहम शख़्सियात की ख़िदमात को नई नस्ल और दुनिया भर के नाज़िरीन तक पहुँचाना है।
प्रसारण का समय और आरम्भ: शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
देश / शहर = शनिवार को प्रसारण रविवार को पुनः प्रसारण
भारत: शाम 7:30 बजे दोपहर 1:30 बजे
मुत्तहिदा अरब इमारात: शाम 6:00 बजे दोपहर 12:00 बजे
ब्रिटेन: दोपहर 3:00 बजे सुबह 9:00 बजे
न्यूयॉर्क / टोरंटो: सुबह 10:00 बजे सुबह 4:00 बजे
नाज़िरीन अपने मक़ामी वक़्त के मुताबिक़ विन चैनल पर “रोशन सितारे” की इस ख़ुसूसी दस्तावेज़ी सीरीज़ से इस्तिफ़ादा कर सकते हैं। नई नशरियाती तरतीब और जदीद टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के साथ उम्मीद है कि यह इल्मी व तहक़ीकी सिलसिला मज़ीद नाज़िरीन तक पहुँचेगा और हिंदुस्तान के मुमताज़ औलमा-ए-किराम व दानिशवरों की इल्मी व फ़िक्री ख़िदमात को आलमी सतह पर उजागर करने में मुअस्सिर किरदार अदा करेगा।













