आयतुल्लाह सैयद हाशिम हुसैनी बुशहरी ने आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
आयतुल्लाह सैयद हाशिम हुसैनी बुशहरी ने महान धर्मगुरु और मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी र.ह. के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
शोक संदेश कुछ इस प्रकार है:
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
आलिमे रब्बानी, प्रतिष्ठित फ़क़ीह और शिया जगत के महान मरजए तक़लीद, हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी क़द्दसल्लाहु नफ़्सहूज़ ज़किय्या के निधन से हौज़ा-ए-इल्मिया, धार्मिक समाज और अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम के अनुयायियों को गहरा सदमा पहुंचा है।
इस उच्च मकाम के फ़क़ीह और दूरदर्शी मरजए तक़लीद ने अपना पूरा जीवन इस्लाम की प्रकाशमय शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार, शिया धर्म की पहचान और अकायद की रक्षा, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण तथा अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम के ज्ञान को फैलाने में समर्पित कर दिया। उनके इल्मी और आध्यात्मिक कार्य हौज़ा-ए-इल्मिया और शिया जगत के लिए हमेशा एक मूल्यवान धरोहर बने रहेंगे।
इसमें कोई संदेह नहीं कि ऐसी महान इल्मी और आध्यात्मिक हस्ती का निधन हौज़ा-ए-इल्मिया और पूरे इस्लामी जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनका नाम और उनकी याद हौज़ा-ए-इल्मिया तथा शिया जगत के इल्मी और धार्मिक इतिहास में हमेशा जीवित रहेगी।
मैं इस दु:खद अवसर पर हज़रत इमाम मेंहदी अज्ज़ल्लाहु तआला फ़रजहुश्शरीफ़ रहबर-ए-मुअज़्ज़म इंक़िलाब, समस्त मराजे तक़लीद, विद्वानों, हौज़ा-ए-इल्मिया, उनके शिष्यों, श्रद्धालुओं और मरहूम के सम्मानित परिवार, विशेष रूप से उनके बेटों की सेवा में हार्दिक संवेदना और शोक प्रकट करता हूं।
बारगाहे इलाही में दुआ है कि अल्लाह तआला इस आलिमे रब्बानी के दर्जात बुलंद फरमाए और उन्हें अपने नेक बंदों के साथ महशूर करे। साथ ही उनके परिवार और तमाम शोकाकुल लोगों को सब्र-ए-जमील और अज्र-ए-अज़ीम अता फरमाए।
सैयद हाशिम हुसैनी बुशहरी













