हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सलाह़ी ने मनुष्य के विकास और उसकी आध्यात्मिक उन्नति में इमाम-ए-ज़माना (अ.ज.) की भूमिका को स्पष्ट करते हुए कहा कि अल्लाह तआला ने मनुष्य की सृष्टि का उद्देश्य उसे ख़लीफ़तुल्लाह के उच्च मकाम तक पहुँचाना निर्धारित किया है। इस मकाम का पूर्ण और आदर्श उदाहरण अहलेबैत अ.स.की पवित्र हस्तियाँ हैं।
हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन हुसैन सलाह़ी ने विद्यार्थियों, धर्मगुरुओं और आम लोगों को संबोधित किया और कहां,मनुष्य के विकास और उसकी आध्यात्मिक उन्नति में इमाम-ए-ज़माना (अ.ज.) की भूमिका को स्पष्ट करते हुए कहा कि अल्लाह तआला ने मनुष्य की सृष्टि का उद्देश्य उसे ख़लीफ़तुल्लाह के उच्च मकाम तक पहुँचाना निर्धारित किया है। इस मकाम का पूर्ण और आदर्श उदाहरण अहलेबैत अ.स.की पवित्र हस्तियाँ हैं।
हौज़ा ए इल्मिया के शिक्षा उपाध्यक्ष ने कुरआन की आयतों और अहलेबैत (अ.स.) की रिवायतों का हवाला देते हुए कहा कि अल्लाह तआला ने मनुष्य को ऐसा पात्र बनाया है, जिसमें वह अपने सभी उच्च गुणों को प्रकट कर सके।
उन्होंने मनुष्य की सृष्टि का अंतिम उद्देश्य ख़लीफ़तुल्लाह के मकाम तक पहुँचना बताया और कहा कि इसका पूर्ण नमूना अहलेबैत (अ.स.) की पवित्र हस्तियों में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए मनुष्य को एक वैज्ञानिक और व्यावहारिक कार्यक्रम की आवश्यकता है।
उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य का वैज्ञानिक कार्यक्रम कुरआन और अहलेबैत (अ.स.) की प्रकाशमय हदीसें हैं, जबकि उसका व्यावहारिक कार्यक्रम नैतिक और अमली आत्म-साधना का मार्ग है। इस मार्ग का पूर्ण आदर्श मासूम इमाम अ.स. हैं।
हुज्जतुल इस्लाम सलाह़ी ने कहा कि मासूम इमाम अ.स.धरती पर इंसान-ए-कामिल और ख़लीफ़तुल्लाह के पूर्ण उदाहरण हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जितना अधिक हम इमामों अ.स. के साथ आध्यात्मिक संबंध स्थापित करेंगे, उतना ही यह संबंध प्रभावी होगा। उदाहरण के तौर पर, अपने नेक और पुण्य कार्यों का सवाब इमाम-ए-ज़माना अ.ज.को भेंट करना भी इस संबंध को मजबूत करने का एक माध्यम है।
उन्होंने तक़वा और ईश्वरीय परहेज़गारी को आध्यात्मिक विकास का एक अन्य मार्ग बताते हुए कहा कि तक़वा अपनाने से मनुष्य इमाम-ए-ज़माना अ.ज. के करीब होता है और उनके आचरण तथा गुणों से समानता प्राप्त करता है।
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मनुष्य जितना अधिक इमाम-ए-ज़माना अ.ज.के समान बनने का प्रयास करेगा, उसके दिल में इमाम अ.ज.की मोहब्बत उतनी ही बढ़ेगी। इससे ख़लीफ़तुल्लाह के उच्च और महान मकाम तक पहुँचने का रास्ता आसान हो जाएगा।
करमानशाह के हौज़ा ए इल्मिया के शिक्षा उपाध्यक्ष ने अंत में कहा कि जो लोग इमाम-ए-ज़माना अ.ज.से दूर रहते हैं या अल्लाह के आदेशों का उल्लंघन करते हैं, वे धीरे-धीरे इंसानियत के दायरे से दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि क़यामत के दिन ऐसे लोगों का हश्र गैर-इंसानी रूप में होगा और वे ख़लीफ़तुल्लाह के उस उच्च मकाम से दूर रहेंगे।













