अफ़ग़ान राष्ट्रपति की भारत यात्रा, मोदी से मुलाक़ात

Rate this item
(0 votes)
अफ़ग़ान राष्ट्रपति की भारत यात्रा, मोदी से मुलाक़ात

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने मंगलवार को भारत की राजधानी नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भेंटवार्ताएं कीं।

मुहम्मद अशरफ़ ग़नी और प्रणव मुखर्जी एवं नरेन्द्र मोदी के बीच भेंटवार्ताएं, राष्ट्रपति भवन में हुईं। अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के साथ भेंट के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम दोनों ने अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निमाण के ऐतिहासिक प्रयासों के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हम, अफ़ग़ानिस्तान की जनता की ओर से शांति और समृद्धि के लिए किये जाने वाले प्रयासों की प्रशंसा करते हैं।

भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद और अतिवाद के मुक़ाबले में हम अफ़ग़ानिस्तान के साथ हैं क्योंकि आतंकवाद नेइस देश की प्रगति को बाधित किया है। उन्होंने कहा कि भारत और अफ़ग़ानिस्तान के संबन्ध, दो देशों या दो सरकारों के संबन्धों जैसे नहीं हैं बल्कि ये हृदय को जोड़ने वाले संबंध हैं। मोदी ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षाबलों की स्थापना में सहायता के लिए भारत तैयार है।

इस संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने कहा कि आतंकवाद की छाया हमारे बच्चों, महिलाओं और युवाओं को भयभीत कर रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को समाप्त किया जाए। अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवाद को अच्छे और बुरे की श्रेणी में नहीं बांटना चाहिए।

 

Read 1106 times