अमरीका की पहली मुस्लिम महिला जज को हत्या की धमकी

Rate this item
(0 votes)
अमरीका की पहली मुस्लिम महिला जज को हत्या की धमकी

अमरीका की पहली मुस्लिम महिला जज को हत्या की धमकियां दी जा रही हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन पहले पवित्र ग्रंथ क़ुरआने मजीद से शपथ ग्रहण करने वाली मुस्लिम व अश्वेत महिला जज केरोलिन वाॅकर डियालो को टेलीफ़ोन पर हत्या की धमकियां दी जा रही हैं। अमरीकी पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इस्लामी हिजाब करने वाली मुस्लिम महिला जज को क़ुरआन से शपथ लेने के तुरंत बाद हत्या की धमकियां दी गईं जबकि सोशल मीडिया पर भी उनका अनादर किया जा रहा है।

श्रीमति डियालो हाल ही में ब्रुकलिन के क्षेत्र में सिविल जज के रूप में तैनात की गई हैं और उन्होंने संविधान के अनुसार मुसलमानों की पवित्र किताब क़ुरआने मजीद पर हाथ रख कर अपने पद की शपथ ग्रहण की। वे अमरीका के इतिहास में पहली मुस्लिम महिला जज हैं। अमरीका में इस्लामी संबंध परिषद की एक नेता सादिया ख़ालिक़ ने कहा है कि जो कुछ केरोलिन डियालो के संबंध में सामने आ रहा है वह अत्यंत भयावह है। पेरिस पर हुए हालिया हमलों के बाद अमरीका व यूरोप में मुसलमानों के विरुद्ध घृणात्मक कार्यवाहियों में वृद्धि हुई है।

Read 1211 times