भारतीय युवाओं में मुसलमानों की संख्या सबसे अधिक

Rate this item
(0 votes)
भारतीय युवाओं में मुसलमानों की संख्या सबसे अधिक

भारतीय युवाओं में इस समय मुसलमान युवाओं की संख्या सबसे अधिक है।

सर्वेक्षण के अनुसार भारत में लगभग 41 प्रतिशत जनसंख्या उन युवाओं की है जो 20 वर्षों से कम के हैं। भारत में पाए जाने वाले सभी धर्मों के किशोरों पर यदि दृष्टि डाली जाए तो पता चलेगा कि इनमें सबसे अधिक आबादी मुसलमान किशोरों की है। 2011 के आकड़ों के अनुसार भारत में 47 प्रतिशत मुस्लिम आबादी, 20 साल की उम्र से नीचे की है। हिंदू आबादी में बच्चों एवं किशोरों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है।

जनगणना के आंकड़ों के अनुसार जैन समुदाय में 19 साल आयुवर्ग तक की आबादी केवल 29 फीसदी है, जबकि सिख समुदाय में 35, ईसाई समुदाय 37 और बौद्ध समुदाय में भी 37 प्रतिशत है।

ज्ञात रहे कि भारत की कुल आबादी में 41 प्रतिशत लोग 20 साल की उम्र से कम के हैं और 9 प्रतिशत लोग 60 साल से उम्र के उपर हैं। भारत में 20 साल से 59 साल के आयुवर्ग की आबादी लगभग 50 प्रतिशत है।  

Read 1150 times