आइए फ़ारसी सीखें ७

Rate this item
(0 votes)

रामीन और मुहम्मद आज विश्वविद्यालय से पैदल ही छात्रावास लौट रहे हैं, छात्रावास थोड़ी दूर पर है। वे रास्ते में अपने अपने परिवार वालों के बारे में बात कर रहे हैं। मुहम्मद अपने बैग से एक चित्र निकालता है और रामीन को दिखाता है। यह मुहम्मद के परिवार वालों का चित्र है। क्या आप भी मुहम्मद और रामीन के परिवार वालों के बारे में अधिक जानना चाहते हैं? तो फिर हमारे साथ रहिए और पहले इस पाठ में आने वाले कुछ नए शब्दों पर ध्यान दीजिए।

تو - کجايي - شيراز - شيرازي ام - تو ... هستي - خانواده - خانواده ي من - در - در شيراز - چه کاره است ؟ او ... است - او چه کاره است ؟ پدرم - پليس - پدرت - معلم - مادرم - چه كار مي كند ؟ خانه دار - او .... نيست . عکس - خانواده - خانواده ي من - خانم - اين خانم - مادرت - او - مادر بزرگ - مادر بزرگ است - دختر - خواهر - خواهرت است - خواهرم است - دانش آموز

तुम, कहां के हो, शीराज़, शीराज़ का वासी हूं, तुम...हो, परिवार, मेरा परिवार, में, शीराज़ में, क्या करते हैं?, वे...हैं, वह क्या करते हैं?, मेरे पिता, पुलिस, तुम्हारे पिता, शिक्षक, मेरी माता, क्या करती हैं, गृहणीं हैं, वह...नहीं हैं, चित्र, परिवार, मेरा परिवार, महिला, यह महिला, तुम्हारी माता, वह, नानी/दादी हैं, बेटी/बहन, तुम्हारी बहन है, मेरी बहन है, छात्रा.अब जब आपने इस पाठ में आने वाले शब्दों को सीख लिया तो आएये मुहम्मद और रामीन की बातें सुनते हैं।

मुहम्मदः रामीन तुम कहां के हो या रामीन तुम्हारा संबंध किस स्थान से है?

محمد: رامين تو کجايي هستي ؟

 

रामीनः मैं शीराज़ का निवासी हूं। मेरा परिवार शीराज़ में है।

رامين : من شيرازي هستم خانواده من در شيراز هستند.

 

मुहम्मदः तुम्हारे पिता क्या करते हैं?

محمد: پدر تو چه کاره است؟

 

रामीनः मेरे पिता पुलिस में हैं

رامین: پدرم پلیس است

 

मुहम्मदः तुम्हारी माता क्या करती हैं?

محمد : مادرت چه کار مي كند ؟

 

रामीनः वे गृहणी हैं।

رامين : او خانه دار است

 

मुहम्मदः मेरी माता काम करती हैं। वह अनुवादक हैं।

مادر من كار مي كند . او مترجم است . محمد :

 

रामीनः तुम्हारे पिता क्या करते है?

رامين - پدرت چه کاره است ؟

 

मुहम्मदः मेरे पिता शिक्षक हैं, यह मेरे परिवार का चित्र है।

محمد - پدرم معلم است . اين عکس خانواده من است

 

आइये एक फिर मुहम्मद और रामीन की बातचीत सुनते हैं किन्तु इस बार बिना अनुवाद के, अतः ध्यानपूर्वक सुनिए।

محمد - رامين تو کجايي هستي ؟

رامین : من شیرازی هستم. خانواده من در شیراز هستند

محمد : پدر تو چه کاره است؟

رامین : پدرم پلیس است

محمد : مادرت چه کار می کند؟

رامین : او خانه دار است

محمد: مادر من کار می کند. او مترجم است

رامین : پدرت چه کاره است؟

محمد : پدرم معلم است. این عکس خانواده ی من است

 

रामीन, मुहम्मद से चित्र लेता है। यह एक छोटा सा पारिवारिक चित्र है। रामीन चित्र देखता है और मुहम्मद से पूछता है।

रामीनः यह तुम्हारे पिता हैं?

رامین : این آقا پدرت است؟

मुहम्मदः हां, यह मेरे पिता हैं। वह शिक्षक हैं।

محمد: بله. این آقا پدر من است. اومعلم است

रामीनः यह महिला तुम्हारी मां हैं?

رامین : این خانم مادرت است؟

मुहम्मदः नहीं, वह मेरी दादी/नानी हैं। मेरी माता ये हैं।

محمد: نه. او مادر بزرگم است. این خانم مادر من است

रामीनः और यह लड़की, क्या तुम्हारी बहन है?

رامین: و این دختر ، خواهرت است؟

मुहम्मदः हां, यह मेरी बहन है। यह छात्रा है।

محمد: بله . این ، خواهرم است. او دانش آموز است

दोनों मित्रों की बातचीत एक बार फिर सुनते हैं किन्तु बिना अनुवाद के।

 

رامین : این آقا پدرت است؟

محمد: بله. این آقا پدر من است. او معلم است

رامین : این خانم مادرت است؟

محمد: نه. او مادر بزرگم است. این خانم مادر من است

رامین : و این دختر ، خواهرت است؟

محمد: بله . این ، خواهرم است. او دانش آموز است

 

रामीन चित्र देखता है और फिर उसे मुहम्मद को लौटा देता है। वह मुहम्मद से कहता है कि कमरे में चलकर उसे अपने चित्रों का एल्बम दिखाएगा। मुहम्मद चित्र लेकर बैग में रख लेता है। वे दोनों अपने कमरे में जाते हैं ताकि आराम कर सकें, दोनों बहुत थकें हुए हैं।

Read 2455 times