लेबनान में इस्राईल का जनसंहार जारी

Rate this item
(0 votes)
लेबनान में इस्राईल का जनसंहार जारी

ग़ज़्ज़ा में एक साल से जनसंहार कर रहे इस्राईल ने अब लेबनान में भी जनसंहार तेज़ कर दिया है।  ज़ायोनी सेना ने बचाव और राहत कार्य में लगे लोगों को निशाना बनाते हुए बर्बर हमले किये जिसमे कई लोगों की मौत हो गयी।

दक्षिण लेबनान पर ज़ायोनी सेना के बर्बर हमले में 10 दमकल कर्मियों की मौत हो गई है। लेबनान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने हमले के बाद कहा कि मलबे के नीचे और लोग दबे हुए हैं। मंत्रालय ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। इसके साथ ही कहा गया है कि दमकलकर्मी एक नगरपालिका भवन में थे। हमला उस वक्‍त हुआ जब दमकल कर्मी एक बचाव अभियान पर निकलने की तैयारी कर रहे थे।

 

 

Read 440 times