दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद का उद्घाटन 2016 में किया जाएगा।

Rate this item
(0 votes)

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और अल्जीरिया की सबसे बड़ी मस्जिद का उद्घाटन सन् 2016 में किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार अल्जीरिया की सबसे बड़ी मस्जिद जिसके उद्घाटन का प्रोग्राम 2015 में रखा गया था लेकिन अब सात महीने की देरी के साथ 2016 में किया जाएगा।

नाईजीरिया के वक़्फ़ विभाग के मंत्री मोहम्मद ईसा के अनुसार मस्जिद को 48 महीनों के अन्दर तैयार करने की प्लानिंग की गई थी लेकिन ठेकेदार अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में सफल नहीं हो सके हैं।

अल्जीरिया में बनाई जा रही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद की ऊँचाई एफ़ेल टावर जितनी है और इसकी मीनारों की ऊँचाई 270 मीटर होगी। 20 हेक्टेयर ज़मीन पर बनाई जा रही इस मस्जिद में एक साथ एक लाख बीस हज़ार लोग नमाज़ पढ़े सकेंगे।

इसके अलावा इस मस्जिद में एक लाख किताबों पर आधारित लाईब्रेरी के साथ साथ एक म्यूज़ियम और रिसर्च सेंटर भी है।

Read 1267 times