थाईलैंड में सामूहिक क़ब्र, रोहिंग्या मुसलमानों की हो सकती हैं।

Rate this item
(0 votes)
थाईलैंड में सामूहिक क़ब्र, रोहिंग्या मुसलमानों की हो सकती हैं।

थाईलैंड में पुलिस ने तीस से अधिक शवों के साथ एक सामूहिक क़ब्र का पता लगाया है जिसके बारे में यह ख्याल किया जा रहा है कि यह क़ब्र मियांमार के रोहिंग्या मुसलमानों की हो सकती है।

हालिया वर्षों में थाईलैंड मानव तस्करी का केन्द्र बन चुका है और इस देश के अधिकारियों पर आरोप है कि वह इस मानव तस्करी को रोकने में गंभीर नहीं हैं।

मानव तस्करी का शिकार होने वाले अधिकांश लोग, मियांमार से अपनी जान बचा कर भागने वाले रोहिंग्या मुसलमान होते हैं।

इन लोगों को मानव तस्कर, मुंहमांगी रक़म न देने के कारण, दूसरों को बेच देते हैं।

रिपोर्टों के अनुसार यह सामूहिक क़ब्र दक्षिणी थाईलैंड के एक जंगल में मिली है जिसे मानव तस्करों का गढ़ कहा जाता है।

सैनिकों को बाहर ही पड़े दो अन्य शव भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, इस शरणार्थी कैंप को जेल की तरह बनाया गया था और मानव तस्करों के हत्थे चढ़ने वालों को बांसों से बनी झोंपड़ियों में बंद रखा जाता था।

पिछले महीने थाईलैंड की पुलिस ने लगभग सौ रोहिंग्या मुसलमानों से भरे पांच ट्रकों को ज़ब्त किया था। इन ट्रकों में सवार अधिकाश रोहिंग्या मुसलमानों की आयु 18 वर्ष से कम थी। इन में से तीन लोग मर गये थे।   

मियांमार में वर्ष 2012 से रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा के बाद इस देश से मुसलमान जान बचाकर भागने लगे और उनमें अधिकांश दक्षिणी थाईलैंड के जंगलों में पहुंचा दिये जाते हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने थाईलैंड में मानव तस्करी और उसमें सरकारी अधिकारियों के लिप्त होने की जांच किये जाने की मांग की है।

 

 

Read 1075 times